बीबी के साथ जबरदस्ती सेक्स करना होगा क्राइम!

April 20, 2016 | 03:32 PM | 3 Views
wife-would-have-forced-sex-is-crime-niharonline

अब बीबी के साथ जबरदस्ती सेक्स करना अपराध होगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने इसके संकेत दिए हैं। मेनका गांधी ने कहा है कि सरकार वैवाहिक संबंध में बलात्कार को अपराध की कोटि में लाने के विषय में सोच रही है। हालांकि एक महीने पहले मेनका गांधी ने संसद में कहा था कि भारतीय परिप्रेक्ष्य में वैवाहिक दुष्मकर्म की बात सही नहीं बैठती। मेनका के इस बयान को लेकर जमकर पंगा हुआ था। अब मेनका गांधी ने कहा कि इस मसले पर सरकार आगे बढऩे की कोशिश में जुटी है।
मेनका गांधी ने आशा जताई कि इस मामले पर शीघ्र निर्णय होगा। इससे पहले गृह मंत्रालय ने आपराधिक न्याय व्यवस्था की व्यापक समीक्षा के दौरान विधि आयोग से अनुमति मांगी थी। 

भारत में लगभग 75 प्रतिशत विवाहित महिलाओं के साथ बलात्कार होते हैं। 40 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं घरेलू हिंसा की बली बनती हैं। एनसीआरबी के अनुसार 10 वर्षों में घरेलू हिंसा के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2003 में घरेलू हिंसा के विरुद्ध 50,703 केस दर्ज हुए थे। वर्ष 2013 में महिलाओं पर हिंसा से जुड़े 18,866 मामले दर्ज हैं।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय