केरल से लापता 16 मुस्लिम लड़कों का IS में शामिल होने की शंका

July 09, 2016 | 12:18 PM | 2 Views
16-Muslim-boy-who-went-missing-from-Kerala-niharonline

केरल के कासरगोड़ और पलक्कड़ इलाके से 6 जून को 16 मुस्लिम लड़के लापता हो गए। बताया जा रहा है की इनकी उम्र 20 से 25 साल है। लोगो को शक है की सारे लापता हुए लड़के सीरिया में ISIS में शामिल हो गए है। सभी लड़को ने अपने घरवालों को ये कहा की हम नौकरी करने के लिए जा रहे है। उस दिन के बाद लड़को का कोई भी पता नहीं है। 

मीडिया से मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक 6 जून से सभी लड़के लापता है। सूत्रों से पता चला है की इनमें 12 लड़के कासरगोड़ और 4 लोग पलक्कड़ से है। सभी लड़के एक-दूसरे को जानते हैं और पढ़े-लिखे। गायब हुए लोगों में डॉक्टर और इंजीनियर भी शामिल हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक गायब हुए लोगों में से एक की फैमिली को मैसेज आया था जिसमें बताया गया था कि वह अपनी आखिरी मंजिल पर पहुंच गए हैं। यह मैसेज अफगानिस्तान के नंबर से आया हुआ बताया जा रहा है। गायब लोगों के परिजनों ने शुक्रवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से मुलाकात करके मदद की गुहार लगाई। इनका कहना है कि बीते कुछ समय से अचानक वे सभी बहुत धार्मिक हो गए थे।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय