कर्नाटकःडीएसपी ने की आत्महत्या, गृहमंत्री को बताया जिम्मेदार

July 08, 2016 | 11:34 AM | 1 Views
karnataka-dsp-MK-Ganpathy-niharonline

कर्नाटक के मैंगलोर में एक डीएसपी ने खुदकुशी कर ली है। खुदकुशी से पहले डीएसपी गणपति ने सुसाइट नोट छोड़ा है, जिसमें उन्होंने कर्नाटक के गृहमंत्री और उनके बेटे को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने सुसाइड नोट में ADGP का भी नाम लिखा है।

डीएसपी गणपति ने विनायक लॉज में खुदकुशी की। डीएसपी ने अपने 2 सीनियर अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। गृहमंत्री केजे जॉर्ज और उनके बेटे पर डीएसपी ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने 2 सुसाइड नोट छोड़ा है। एक सुसाइड नोट परिवार के लिए और दूसरा पुलिस के लिए है।

गृहमंत्री का भी नाम इस मामले में सामने आने से मामला गंभीर हो गया है। डीएसपी ने आरोप लगाया कि उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, जिसके चलते वे यह आत्मघाती कदम उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पोस्टिंग के दौरान तनाव में थे। डीएसपी की मौत में नेताओं का नाम आने से राज्य की सियासत में भूचाल आ गया है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय