पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए जा रहे चार अन्य तीर्थयात्रियों की हृदय गति रूक जाने के कारण मृत्यु हो गई।इसके साथ ही इस साल इस यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या अब तक 22 हो गई है।अधिकारियों ने बताया कि कल शाम अनंतनाग जिले में पहलगाम गुफा मार्ग में पंजतरणी में दिल्ली निवासी 47 साल के सतपाल गोगयाल की हृदय गति रूकने से मृत्यु हो गई।उन्होंने बताया कि पंजाब के रहने वाले 29 साल के अमनदीप की पवित्र गुफा के पास हृदय गति रूकने से मृत्यु हो गई।अधिकारियों के अनुसार मणिपुर के 60 वर्षीय राम अवतार की पंजतरणी शिविर में, जबकि महाराष्ट्र के बानु दास की बाल्टाल में हृदय गति से रूकने से हो मृत्यु हो गई।दो जुलाई से शुरू हुई इस यात्रा के दौरान अब तक मरने वालों की संख्या 22 तक पहुंच गई है।मरने वालों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान भी शामिल है। अब तक 2.40 लाख तीर्थयात्री इस पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं इस बीच, तीर्थयात्रियों के नये जत्थे को बाल्टाल और पहलगाम दोनों मार्गों पर आज सुबह आगे बढने की इजाजत दे दी गई।इससे पहले गुरवार रात को बादल फटने के बाद बाल्टाल मार्ग पर यात्रा को रोक दिया गया था।