चार साल का बच्चा हुआ प्रेगनेंट

October 06, 2015 | 01:25 PM | 7 Views
baby_pregnent_nharonline

वेस्ट बंगाल के मिदनापुर में चार साल के बच्चे के प्रेगनेंट होने की घटना ने सबको हैरान कर दिया है। डॉक्टर इसे मेडिकल साइंस की दुर्लभतम घटना बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि बच्चे को पेट में तेज दर्द के बाद नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था।शुरू में ट्यूमर का संदेह था लेकिन अल्ट्रासोनोग्राफी और सीटी स्कैन के बाद पता चला कि बच्चे के पेट में मृत भ्रूण है।बच्चे के पेट में मृत भ्रूण मिलने से सभी हैरान हैं।

डॉक्टर के मुताबिक रविवार की रात बच्चे का ऑपरेशन करके उसके पेट से भ्रूण को निकाल दिया गया। भ्रूण के हाथ, पैर, नाखून और सिर विकसित हो गए थे।बीनपुर के खरिकाबंद गांव का रहने वाला यह बच्चा अब ठीक है।बताते चलें कि जब गर्भावस्था की शुरूआत में जुड़वां शिशुओं में से एक गर्भनाल के माध्यम से दूसरे में प्रवेश कर जाता है, तो दूसरे शिशु के लिए परजीवी की तरह हो जाता है, तब ऐसी स्थिति बनती है।

जन्म के बाद यह एक बच्चे के पेट में रह जाता है।हालांकि बच्चे के प्रेगनेंट होने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। डॉक्टर का कहना है कि ऐसा केस हर छह लाख लोगों में से एक में पाया जाता है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय