45 साल की महिला का 14 साल के लड़के पर प्रेगनेंट करने का आरोप

July 17, 2015 | 11:10 AM | 8 Views
45_years_old_woman_accuses_14_years_old_child_niharonline

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जिले की 45 वर्षीय महिला ने 14 वर्षीय किशोर पर उसे प्रेगनेंट करने का आरोप लगाया है।महिला का आरोप है कि किशोर ने उससे शारीरिक संबंध बनाए,जिससे वह प्रेगनेंट हो गई।वहीं महिला के आरोपों से परेशान होकर किशोर ने गुरूवार को शहडोल के एएसपी को शिकायत की।पीड़ित गोहपारू गांव का रहने वाला है।वह 9 वीं क्लास का छात्र है।किशोर ने बताया कि वह महिला को जानता है लेकिन उसके महिला के साथ शारीरिक संबंध नहीं है।महिला जबरन शीरीरिक संबंधों के आरोप को साबित करने के लिए काफी वक्त तक उसके घर में भी रही थी।बाद में अपने माता-पिता के घर चली गई। महिला उसे बदनाम करने के लिए पूरे गांव में यह झूठ फैला रही है कि शारीरिक संबंधों के चलते वह प्रेगनेंट हो गई।14 वर्षीय आदिवासी किशोर का कहना है कि महिला के पति की मौत हो चुकी है।उसके बच्चे भी हैं।बिना वजह महिला उसे परेशान कर रही है।वह महिला की ओर से लगाए गए आरोपों को लेकर बहुत दुखी और परेशान है। गोहपारू के टीआई प्रशांत सेन ने स्वीकार किया कि एक नाबालिग ने महिला के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत की है।परेशान किशोर ने करीब ढाई माह पहले गोहपारू पुलिस को शिकायत की थी।मामले पर चर्चा के लिए गांव में बैठक भी हुई थी लेकिन कुछ नहीं हुआ।एएसपी शिव कुमार वर्मा ने बताया कि 14 वर्षीय किशोर ने लिखित में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके गांव की महिला बार बार यह दावा कर रही है कि वह उसके बच्चे का पिता है। वर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय