फिर से भारतीय आम यूरोपीय बाजारों में

January 21, 2015 | 05:41 PM | 38 Views

यूरोपीय बाजारों में भारतीय आमों की बिक्री का रास्ता एक बार फिर साफ हो गया। यूरोपीय संघ ने इनके आयात पर पिछले वर्ष लगाये गये प्रतिबंध को हटाने की घोषणा की है। पिछले वर्ष भारतीय आमों की पेटी में मक्खी मिलने के बाद यूरोपीय संघ ने उसके आयात पर प्रतिबंध लगाया दिया था,हालांकि उसके द्वारा लगाया गया यह प्रतिबंध अस्थायी था, जो 2015 तक प्रभावी रहना था, लेकिन नये फैसले से यूरोपीय एक बार फिर भारतीय आमों का जल्द ही स्वाद ले सकेंगे। यूरोप में आम का आयात लगभग एक महीने के बाद शुरू हो सकेगा। यूरोपीय आयोग की एक समिति ने सर्वसम्मति से प्रतिबंध हटाने का प्रस्ताव पारित कर दिया। वोटिंग के बाद समिति ने कहा कि प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भारतीय आमों की निर्यात प्रणाली में काफी सुधार आया है और पिछले वर्ष 1 मई को भारतीय आमों के आयात पर प्रतिबंध लगाया था, जो दिसंबर 2015 तक प्रभावी रहना था, उल्लेखनीय है कि भारतीय फलों और सब्जियों का 50 प्रतिशत से अधिक निर्यात यूरोपीय संघ के देशों में किया जाता है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय