बिहार के आरा सिविल कोर्ट परिसर में धमाका

January 23, 2015 | 01:15 PM | 36 Views

गणतंत्र दिवस के ठीक पहले बिहार के आरा जिले के सिविल कोर्ट परिसर में आत्‍मघाती बम विस्‍फोट हुआ है। बिहार के आरा जिले में आज सुबह लगभग 11 बजे सिविल कोर्ट परिसर में बम धमाका हुआ।जानकार सूत्रों के अनुसार एक महिला पर संदेह व्यक्त की जा रही है।घटना में महीला के साथ एक पुलिस कानिस्टेबल के साथ तीन की मौत हो गई। दो पुलिसकर्मी समेत 12 अन्‍य घायल हो गए। घायलों में तीन गंभीर बताए जा रहे हैं।हालांकि, अभी यह स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है कि यह आतंकी हमला था या नहीं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस महिला की मौत हुई है, उसपर यह संदेह जताया जा रहा है कि बम उसी के पास था। वह कोर्ट परिसर में कुछ लेकर दाखिल हुई थी और जैसे ही वह एक पुलिस कानिस्टेबल के पास से गुजरी धमाका हुआ। इस धमाके में वह महिला और पुलिस कांस्टेबल मारे गये और एक घायल व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गयी, हालांकि अभी तक इस खबर की पुष्टि किसी अधिकारिक व्यक्ति ने नहीं की है। विस्‍फोट के बाद कोर्ट परिसर में हलचल मच गई है और पुलिस कोर्ट का मुख्य द्वार बंद कर के जांच में जुट गई है। प्रशासन के सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय