पापा बने टीम इंडिया कैप्टन

February 07, 2015 | 11:10 AM | 59 Views
Dhoni_happy_niharonline

बधाई हो...कैप्टन साहब...टीम इंडिया क्रिकेट के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिता बन गए है।उनके घर लक्ष्मी आयी है।धोनी की पत्नी साक्षी ने गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। धोनी के पिता बनने की समाचार मिलते ही सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों की ओर से बधाई संदेश भेजे जाने लगे हैं।पापा धोनी अभी अपनी बेटी को नहीं देख पाएं है, वो इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में हैं।धोनी वर्ल्ड कप क्रिकेट खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं। हलांकि धोनी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।धोनी दंपत्ति ने साक्षी की प्रेंगनेंसी को पूरी तरह गोपनीय रखा था।धोनी के पिता बनने के बाद से ट्विटर पर बधाईयों का तांता लगा हुआ है।हर कोई धोनी और साक्षी को बधाई दे रहे हैं।अब धोनी टेन्शन फ्री... पत्नी और बच्ची सेफ। घऱ की टेन्शन से मुक्त धोनी अब वर्लड कप में भी विजय प्राप्ती करना यह उनके फैन्स का इच्छाएँ है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय