प्लीज मेरी बात सुनो.. अफवाह सच नहीं होते

March 13, 2015 | 01:30 PM | 42 Views
father_beats_daughter_niharonline

एक आदमी भरे बाजार में एक लड़की को लात से मारता रहा। वह मौजूद 50 से अधिक लोगों की भीड़ इस नजारे को मूक दर्शक बनी देखती रही। किसी ने भी बीच बचाव करने की कोशिश नहीं की। इस घटना की तस्‍वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई है। यह तस्‍वीरें शहर की एक टेक फर्म में प्रोग्राम मैनेजर महिला ने अपने फेसबुक पेज पर अपलोड की। बताया जा रहा है कि जो आदमी उस लड़की को पीट रहा था, वह कोई और नहीं उस लड़की का पिता, राजा राम था। वह मदुरै पुलिस में सब-इंस्पेक्टर है। लड़की की मां भी भीड़ के बीच मूक दर्शक बनी यह सब देख रही थी। फेसबुक में पोस्‍ट की गई तस्‍वीर के साथ निवेदिता चक्रवर्ती ने लिखा कि लड़की के माता-पिता को संदेह था कि उसका किसी के साथ अफेयर था, इसलिए लड़की को सबक सिखाने के लिए उसके पिता ने भरे बाजार में उसकी पिटाई की और उसकी सहेली अर्चना ऑफिस जा रही थीं। इस दौरान उन्‍होंने देखा कि एक हट्टा-कट्टा व्‍यक्‍ित एक महिला को बीच सड़क बुरी तरह से मार रहा है। हम कार से उतरे। मेरी दोस्त ने उस आदमी को धक्का दिया और मैंने लड़की के बाल उस आदमी के हाथ से छुड़ाए। लड़की बेंगलुरू में काम करती है और उसके पिता जबरन उसे मदुरै ले जाकर उसकी मर्जी के खिलाफ उसकी शादी किसी और से करना चाहते हैं। निवेदिता ने बताया कि उन्‍होंने पुलिस को फोन किया लेकिन पुलिस भी आधे घंटे बाद ही आई। लड़की अपने पिता से गुहार लगाती रही कि अफवाहें सच नहीं हैं, लेकिन पिता ने उसकी किसी भी बात पर यकीन नहीं किया।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय