मोगा में युवती से सामुहिक दुष्कर्म

May 01, 2015 | 01:49 PM | 201 Views
Gangraped_with_young_girl_in_monga_niharonline

मोगा में बस कांड को लेकर अभी बवाल थमा भी नहीं था कि यहां एक और चैंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवती ने 12 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार गांव माड़ी मुस्तफा में बुधवार रात एक युवती अपने प्रेमी के साथ सहेली के घर पहुंची। कुछ देर बाद सहेली का पति अपने साथियों सहित घर पहुंचा तो युवती और उसके प्रेमी को देखकर भड़क गया। कथित तौर पर पहले उसने पत्नी को पीटा फिर युवती के प्रेमी के साथ बुरी तरह से मारपीट की।इसके बाद उसके 12 साथी युवती को एक गाड़ी में डालकर अज्ञात जगह पर ले गए और वहां सामूहिक दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने बताया है कि आरोपी युवकों ने उसके दुष्कर्म की अश्लील वीडियो भी बनाई है। आरोपियों ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट भी की है, जिससे उसके शरीर के कई हिस्सों में निशान पड़ गए हैं। 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय