यही वजह से बारात वापस चले गई

March 13, 2015 | 03:16 PM | 30 Views
baarat_return_niharonline

रामबरन बारात लेकर मोहर सिंह की पुत्री लवली से शादी करने पहुंचा था। बाराती, रिश्तेदार और ग्रामीण शादी में हंसी-खुशी के साथ शादी में शामिल हुए थे।कानपुर देहात जिले में इस दूल्‍हे को बिना दुल्हन के ही घर लौटा दिया गया, क्योंकि वह आसान से गणित के सवाल का जवाब नहीं दे पाया। लड़की के चचेरे भाइयों ने दूल्‍हे से पूछा कि 15+6 कितना होता है? गणित के इस आसान से सवाल का जवाब दूल्‍हा नहीं दे पाया और दुल्‍हन ने शादी करने से ही इंकार कर दिया। दुल्हन को दूल्हे की शैक्षणिक योग्यता पर शक था। लड़की के कहने पर उसके छोटे भाईयों ने दूल्‍हे से शादी के दरम्यान गणित का आसान का सवाल हल करने को कह दिया और पूछा कि 15+6 कितना होता है? तो दूल्हे ने इसका जवाब दिया 1 फिर क्‍या, लड़की ने शादी करने से ही इंकार कर दिया। लड़की ने अपने घरवालों से पहले ही बता दिया था कि वह अनपढ़ से शादी नहीं करेंगी। हालांकि लड़के वालों ने लड़की पक्ष और दुल्हन को काफी समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं माने। लड़की के पिता ने कहा कि पहली कक्षा का छात्र भी इस आसान से सवाल का जवाब दे सकता है, लेकिन लड़के वालों ने हमें लड़के की योग्यता को लेकर अंधेरे में रखा। यह हमारे लिए बेहद शर्मनाक स्थिति थी। हमने सारी तैयारियां की हुई थीं। यह हमारी सामाजिक प्रतिष्ठा का सवाल था। हमारे साथ धोखा हुआ। गुस्‍साए लड़की वालों ने पुलिस को कॉल भी कर दी, लेकिन गांव के प्रभावशाली लोगों के हस्‍तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय