पढिएःकैसे हुई रक्षाबंधन की शुरूआत

August 28, 2015 | 01:10 PM | 3 Views
Raksha_Bandhan_niharonline

रक्षा बंधन के दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांध कर इस त्योहार को मनाते हैं। लेकिन इसकी शुरूआत कैसे हुई ये बहुत कम लोग हीं जानते हैं।कहा जाता है कि रक्षाबंधन की शुरुआत का सबसे पहला साक्ष्य रानी कर्णावती और सम्राट हुमायूं का है। मध्यकालीन युग में राजपूत और मुस्लिमों के बीच संघर्ष चल रहा था, तब चित्तौड़ के राजा की विधवा रानी कर्णावती ने गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह से अपनी और अपनी प्रजा की सुरक्षा का कोई रास्ता न निकलता देख  हुमायूं को राखी भेजी थी। तब हुमायू ने उनकी रक्षा कर उन्हें बहन का दर्जा दिया था।

                                     अगर इतिहास को देखें तो कृष्ण और द्रोपदी को इस त्योहार का जनक माना जाता है। कृष्ण भगवान ने  राजा शिशुपाल को मारा था। युद्ध के दौरान कृष्ण के बाएं हाथ की उंगली से खून बह रहा था, इसे देखकर द्रोपदी बेहद दुखी हुईं और उन्होंने अपनी साड़ी का टुकड़ा चीरकर कृष्ण की उंगली में बांध दी, जिससे उनका खून बहना बंद हो गया। कहा जाता है तभी से कृष्ण ने द्रोपदी को अपनी बहन स्वीकार कर लिया था। सालों के बाद जब पांडव द्रोपदी को जुए में हार गए थे और भरी सभा में उनका चीरहरण हो रहा था, तब कृष्ण ने द्रोपदी की लाज बचाई थी।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय