भारत पहुंचेगा दुनिया का सबसे बड़ा प्लेन

May 12, 2016 | 01:00 PM | 1 Views
India-has-been-the-world-largest-plane-niharonline

यूक्रेन में बना दुनिया का सबसे बड़ा कार्गो प्लेन ‘एन्टोनोव एएन-225 म्रिया‘ अपनी पहली कमर्शल फ्लाइट के लिए रवाना हो गया। यह रविवार को ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में लैंड करेगा। प्लेन में 117 टन का इलेक्ट्रिक जनरेटर है। इसे ऑस्ट्रेलिया की एक माइनिंग कंपनी को डिलिवर करना है। इस यात्रा के दौरान प्लेन भारत के हैदराबाद में भी रुकेगा।

600 टन वजनी कार्गो जेट में छह इंजन लगे हैं। एक बार में 640 टन सामान ले जा सकता है। दुनिया का अकेला ऐसा प्लेन है, जिसका विंग एरिया बोइंग 747 प्लेन के विंग एरिया से तकरीबन दोगुना है। बोइंग 747 विंग का एरिया 5825 स्क्वेयर फुट होता है। जबकि इसका विंग एरिया 9,740 स्क्वेयर फुट है। यह दो एयरक्राफ्ट का वजन ढो सकता है या 10 ब्रिटिश टैंक लादकर उड़ सकता है।

बिना वजन के ये प्लेन बिना रिफ्यूलिंग के 18 घंटे तक नॉन स्टॉप उड़ सकता है। कीव से पर्थ की जर्नी में हेवी लोड के कारण प्लेन तुर्कमेनिस्तान, भारत और मलेशिया में रुक कर ईंधन भरेगा।कार्गो प्लेन 84 मीटर लंबा और 18.1 मीटर चैड़ा है।इसके विंग की लंबाई 88.4 मीटर है। इसके अलावा 32 टायरों का लैंडिंग गियर सिस्टम है।इसका वजन 600 टन है। छह इंजन लगे हैं।

 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय