गाइड ने किया इस दुष्कर्म

February 10, 2015 | 12:32 PM | 23 Views
woman_raped_niharonline

जापान की एक महिला भारत का पिंक सिटी घूमने आई थी, लेकिन वहां जिस गाइड को उसने हॉयर किया उसी ने उसको धोका दिया। राजस्‍थान के जयपुर में एक जापानी लड़की के साथ बलात्‍कार का मामला सामने आया है। बलात्‍कार करने वाला कोई और नहीं बल्कि वहीं गाइड था जिसे उसने जयपुर घुमने के लिए हॉयर किया था। आरोपी गाइड जापानी लड़की को अपने साथ ले गया और फिर उसे बंधक बनाकर रेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद गाइड पीडि़ता का मोबाइल फोन और पैसे लेकर फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। जानकार सूत्रों के अनुसार 20 वर्षीय जापानी युवती जयपुर घूमने आई थी। वह जालूपुरा गेस्ट हाउस में ठहरी थी। रविवार को शाम करीब तीन बजे वह जलमहल घूमने निकली। वहां पर उसे एक युवक मिला। युवक ने स्वयं को गाइड बताकर युवती से दोस्ती गांठ ली। इसके बाद वह उसे बाइक पर बिठाकर गलताधाम ले गया। इसके बाद साइट सीन के बहाने मौजमाबाद ले गया। इसी दौरान आरोपी ने उसे नशीला पेय पदार्थ पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर बेहोशी हालत में छोड़कर उसके पैसे और आई फोन को लेकर फरार हो गया।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय