पती से परेशान होकर उसे जिंदा जलादी

February 10, 2015 | 12:28 PM | 22 Views
Woman_fire_her_husbend_niharonline

बिमार रहकर बिस्तम में सोते हुए भी बीवी को परेशान करने वाले पति का हालत खबर के आस पास पहुंचा दी पत्नी। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक बीमार पति के इलाज का बढ़ता खर्च नहीं उठा पाने पर पत्नी ने पति को जिंदा जला दिया। 70 फीसदी जला पति अब अस्पताल में मौत से संघर्ष कर रहा है। पुलिस से प्राप्त समाचारों के अनुसार घटना रविवार रात मीठीपुर गांव में रहने वाली तारा बीबी ने सोमवार रात पति जाकिर हुसैन पर कैरोसिन डाला और आग लगा दी। इसमें पति 70 फीसदी झुलस गया है। उसे जंगीपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। जाकिर हुसैन को उनके पड़ोसियों ने जली हालत में घर से निकाला। उनका आरोप है कि तारा बीबी का बिस्तर पर बीमार पड़े जाकिर हुसैन से अक्सर विवाद होता रहता था। एक पड़ोसी ने बताया कि तारा बीबी सभी के सामने पति के मर जाने की कामना करती रहती थी।रात में उनके घर से धुंआ निकलता दिखा, जबकि घर पर बाहर से ताला लगा था। पुलिस आरोपी तारा बीबी से पूछताछ कर रही है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय