शंका से बेटी की गला घोंटकर किये हत्या

March 14, 2015 | 04:13 PM | 53 Views
father_murderd_daughter_niharonline

अपनी बीवी पर शंका करने से पहले उनके बारे में सोंच तो लेना था, जब उन्हें इतना शंका था, तो उसे बाहर बिजाये क्यों और उसके ऊपर का गुस्से का शिकार एक मासूम को क्यों बनाये, ऐसे शक्स को इंसानों में ही गिनती करना चाहिए या और कुछ। मुंबई के अंधेरी पूर्व में रहने वाले 39 साल के विपुल मेहता अपनी गर्लफ्रेंड और पांच साल की बेटी के साथ पूनम नगर के अपार्टमेंट में रहता है। विपुल और नगमा पिछले सात सालों से लिव-इन रिलेशन में हैं और दोनों की एक पांच साल की बेटी भी है। विपुल की गर्लफ्रेंड नगमा शेख जो पेश्‍ो एक बार सिंगर है, अक्‍सर देर से घर लौटती थी। विपुल ने उसे कई बार इस बात के लिए टोका लेकिन उसने उसे नजरअंदाज किया। बुधवार को भी जब वह देर रात तक घर नहीं आई तो विपुल ने उसे फोन किया लेकिन नगमा ने उसका जवाब नहीं दिया। गुरुवार अल सुबह नशे में धुत विपुल, नगमा का इंतजार करने के बाद गुस्‍से से भर गया और अपनी पांच साल की बेटी पिया का गला घोंट दिया। पड़ोसियों द्वारा दी गई सूचना के बाद एमआइडीसी पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा दोनों बाप-बेटी बेहोश थे। पुलिस ने तत्‍काल दोनों को अस्‍पताल भिजवाया जहां बच्‍ची को डॉक्‍टरों ने मृत घोषित कर दिया वहीं विपुल का इलाज जारी है।आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया और कहा कि उसे अपनी गर्लफ्रेंड पर शक था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय