केंद्र ने बजट सत्र की तारीखों का ऐलान कर दिया

January 24, 2015 | 02:36 PM | 24 Views

संसद का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरु होगा जोकि 20 मार्च तक चलेगा। बजट सत्रा का दूसरा सत्र 20 अप्रैल से शुरु होकर 8 मई तक चलेगा। बजट सत्र में उम्मीद है कि आम आदमी के लिए कुछ अच्छी घोषणाएं हो सकती हैं। 23 फरवरी को शुरु होने वाले बजट सत्र 26 दिन तक चलेगा। वहीं 26 फरवरी को केंद्र सरकार रेल बजट पेश करेगी। जबकि आम बजट को 28 फरवरी को पेश किया जाएगा। केंद्र सरकार में आने के बाद मोदी सरकार का यह दूसरा बजट है। वहीं आम बजट पेश होने के ठीक एक दिन पहले आर्थिक सर्वेक्षण भी संसद में पेश किया जाएगा। आम बजट वित्तमंत्री अरुण जेटली और रेल बजट सुरेश प्रभु पेश करेंगे। इस बजट सत्र में केद्र सरकार अगले 6 महीनों के लिए अंतरिम बजट पेश करेगी।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय