40 साल बाद मैसूर घराने में हुई शादी

June 27, 2016 | 04:05 PM | 1 Views
Royal-wedding-of-yaduveer-trishika-in-mysore-niharonline

600 साल पुराने मैसूर घराने में 40 वर्षो बाद शादी की शहनाई बजी है। आज शाम रस्में पूरी हुई। शनिवार से ही मंडप पूजन के साथ शादी की रस्में शुरु हुई थी। 25 जून को दुल्हे यदुवीर को येन स्नान यानि ऑयल बाथ दी गई थी। रविवार को निजी कार्यक्रम के तहत काशी यात्रा की रस्में निभाई गई।

आज यदुवीर और तृषिका शाम 7.30 से 8.30 बजे तक झूले पर बैठेंगे और फूलों से बनी बॉल के साथ खेलेंगे।ये शादी के बाद का एक राजसी रिवाज है। मंगलवार को दरबार हॉल में शाम सात बजे से ग्रैंड रिसेप्शन शुरु होगा। दुल्हे की मां महारानी प्रमोदा देवी वाडियार ने खुद ही यदुवीर की वेडिंग ड्रेस बनाई।

बीते वर्ष ही राजा बने यदुवीर वाडियार की शादी राजस्थान के डूंगरुपुर की राजकुमारी तृषिका सिंह के साथ हुई। खबर है कि इसमें पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी शामिल हो सकते है। शादी के लिए कुल 550 गेस्ट्स को न्योता भेजा गया है, जब कि रिसेप्शन में 2000 मेहमान शामिल होंगे। 2 जुलाई को बेंगलुरु पैलेस में एक और रिस्पेशन रखा गया है। दुल्हे की मां प्रमोद देवी ने खुद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री निमंत्रण दिया है। फ्रांस, जर्मनी, स्विट्जरलैंड और अमेरिका से भी सेलिब्रिटी, गेस्ट्स वेडिंग में शामिल होंगे।

24 साल के यदुवीर कृष्णदत्त वडियार मैसूर के पूर्व राजपरिवार के 27वें राजा हैं। वे अमेरिका से पढ़ाई कर लौटे हैं। दिसंबर, 2013 में मैसूर के राजा श्रीकांतदत्त वडियार का निधन हो गया था। उनकी कोई संतान नहीं थी। तब फरवरी, 2015 में उनकी पत्नी प्रमोद देवी ने यदुवीर को गोद लिया और पिछले साल राजा बनाया। मैसूर राजपरिवार के पास 10 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय