खुदकुशी का जिम्मेदार कौन?

April 28, 2015 | 06:01 PM | 128 Views
gajender-singh-farmer

किसान गजेंद्र सिंह खुदकुशी मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक ये बात सामने आ रही है कि गजेंद्र सिंह को राजस्थान के दौसा में आम आदमी पार्टी की रैली के दौरान पेड़ पर चढ़ने के लिए उकसाया गया था। इस मामले की तहकीकात के दौरान दिल्ली पुलिस को दो अहम चश्मदीद मिले है। चश्मदीदों ने यह दावा किया है कि पेड़ पर चढ़ने के लिए कुछ लोग गजेंद्र सिंह को उकसा रहे थे। खबर ये भी है कि दिल्ली पुलिस इन दोनों चश्मदीदों को गवाह बना सकती है। दरअसल  22 अप्रैल को आम आदमी पार्टी की जंतर मंतर पर भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आयोजित रैली के दौरान एक किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रैली में उस समय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मौजूद थे। इस किसान की पहचान गजेंद्र सिंह के रूप में हुई है।

 

 

 

 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय