महिला अधिकारिता मात्र दिखावा है?

January 29, 2015 | 03:20 PM | 30 Views

सरकार का महिला सशक्तिकरण महज दिखावा है? अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को एयरफोर्स ऑफिसर पूजा ठाकुर से गॉर्ड ऑफ ऑनर दिलाकर मोदी सरकार ने दुनिया भर को सकारात्मक संदेश देने की कोशिश की थी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेना की महिला ट़ुकड़ियों ने राजपथ पर परेड किया। महिलाओं को नेतृत्व सौंपने को फैसला प्रतीकात्मक था, हालांकि आशय दूरगामी और व्यापक। भारत सरकार ने दुनिया भर को दिखाया था कि राजनीति और नौकरशाही में अहम मुकाम बना चुकीं भारतीय महिलाएं सेना में भी बड़े ओहदों पर आ गई हैं। सरकार उनकी का‌बिलियत पर भरोसा करती है और उन्हें बड़ी जिम्‍मेदारियां भी सौंपती है। लेकिन उसी मोदी सरकार ने बराक ओबामा की घर वापसी के महज दो दिनों बाद विदेश सचिव सुजाता सिंह को रिटायरमेंट के छह महीने पहले ही इस्तीफा दिला दिया वो भी बिना कोई कारण बताए।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय