फटा एयर इंडिया विमान का टायर,बाल-बाल बचे पैसेंजर

January 06, 2016 | 12:50 PM | 2 Views
air-india-aircrafts-tyre-bursts-niharonline

भोपाल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान आज सुबह एयर इंडिया के विमान का टायर फटने से एक बड़ा हादसा टल गया। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली। दिल्ली से भोपाल आ रहे इस विमान में 100 यात्री सवार थे।

जानकारी के मुताबिक, राजा भोज एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह एयर इंडिया की विमान संख्या 435 का टायर एक धमाके के साथ फट गया।इसके चलते विमान में सवार यात्रियों को जोरदार झटका लगा, लेकिन पायलट ने विपरीत हालत में संयम रखते हुए विमान को सुरक्षित लैंड करा लिया।

बताया जा रहा है कि विमान में सवार किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को किसी तरह की कोई चोट नहीं लगी है। भोपाल में कुछ समय रुकने के बाद यह एयर इंडिया की यह फ्लाइट वापस दिल्ली रवाना होनी थी। लेकिन, सभी तकनीकी जांच के बाद फ्लाइट रवाना होगी।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय