महिला को ‘बेबी‘ या ‘हनी‘ कहने पर होगी जेल!

March 12, 2016 | 12:34 PM | 2 Views
calling-women-honey-or-baby-can-now-land-you-jail-niharonline

अगर आप अपनी किसी महिला दोस्त या किसी महिला को बेबी या हनी कहकर पुकारते हैं तो अब छोड़ दीजिए, क्योंकि अब ऐसा करने पर आपको जेल हो सकती है।उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने ये पहल शुरु की है।उत्तराखंड महिला आयोग का कहना है कि इससे युवा पीढ़ी के बीच महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध को रोकने में मदद मिलेगी।इसके लिए स्कूल-कॉलेजों में कैंप लगाने की योजना बनाई जा रही है।महिलाओं को बेबी और हनी बुलाने से उनके प्रति सम्मान कम होता है।

उत्तराखंड सरकार चाहती है कि लड़के जानें कि लड़कियों से कैसे पेश आना चाहिए। लड़कियों को भी ये समझना चाहिए कि लड़के कहां सीमा पार कर रहे हैं।उत्तराखंड महिला आयोग की चेयरपर्सन सरोजिनी कैंत्युरा की माने तो महिलाएं इस तरह के आपत्तिजनक बर्ताव की अनदेखी कर देती हैं।लेकिन ये व्यवहार उन्हें मानसिक पीड़ा देता है। उनका कहना है कि लोगों को ये तक नहीं पता होता है कि ये शब्द उत्पीड़न या हिंसा हो सकता है।

आपको बता दें कि महिलाओं से जुड़े कानूनों में शामिल आईपीसी की धारा 509 के तहत अश्लील इशारे या टिप्पणी करने पर एक साल की सजा हो सकती है। ऐसे में अगर आप इस सजा से बचना चाहते हैं तो ऐसे व्यवहार से बचें। आपको बता दें कि उत्तराखंड महिला आयोग के पास पिछले साल अप्रैल से दिसंबर तक में 1,118 शिकायतें आई हैं।जिनमें से अधिकांश शिकायतें महिला उत्पीड़न से जुड़ी हुई थी।जिनमें महिलाओं के खिलाफ अपशब्द बोलना, आपत्तिजनक टिप्पणियां करना, उनपर चुटकुले बनाना,अश्लील फोटो और मैसेज करना शामिल था।

 

 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय