नेपाल के गोरखा क्षेत्र में तबाही,नहीं पहुंच रही मदद

April 27, 2015 | 01:48 PM | 155 Views
catastrophe in Gorkha

नेपाल में शनिवार को आए भूकंप ने काठमांडू के बाद सबसे ज्यादा गोरखा क्षेत्र में तबाही मचाई है। इस क्षेत्र में 1000 से ज्यादा लोगों की मौतें हुई है और 2000 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों को मदद की जरुरत है लेकिन इनतक मदद नहीं पहुंच पा रही है। मृतकों की लाशें भी यूं हीं पड़ी हैं। लेकिन अब तक यहां राहत नहीं पहुंच पाया है। गोरखा के डीएसपी अर्जुन चंद्र का कहना है कि प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचने में अभी दो से तीन दिन लग सकते हैं। चट्टानें गिरने से रास्ते बंद हो गए हैं। स्थिति ऐसी हो गई है कि यहां पर हेलिकॉप्टर भी नहीं उतारा जा सकता है। इन क्षेत्रों के तकरीबन 85 प्रतिशत मकान ध्वस्त हो गए हैं। मकान धंसने के कारण ही ज्यादातर लोगों की मौतें हुई हैं। बिजली और मोबाइल फोन कनेक्शन भी नहीं होने के कारण भूकंप से बच गए लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ गई है। गोरखा क्षेत्र के लोगों को बस यही उम्मीद है कि किसी तरह इन्हें मदद मिले।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय