पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन,एक जवान शहीद

July 30, 2015 | 04:27 PM | 1 Views
ceasefire_violation_in_poonch_niharonline

पाकिस्तानी ने एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास कई भारतीय चैकियों को निशाना बनाया। इस हमले सेना के एक जवान शहीद हो गए।सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान सैन्य बलों ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास कई चैकियों पर छोटे हथियारों से हमला किया।उन्होंने कहा कि इसके बाद भारतीय सैन्य बलों ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों ओर से गोलीबारी होती रही।इस दौरान भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया।इसके अलावा पाकिस्तान ने एलओसी के मच्छल सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन कर भारतीय चैकियों पर गोलाबारी की।भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।इसके बाद पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी बंद कर दी गई।पाकिस्तानी सैन्य बलों ने 15 जुलाई के बाद से सातवीं बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है।पाकिस्तासी सेना ने जुलाई में 11 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय