मंडी में बादल फटने से तबाही

August 08, 2015 | 04:53 PM | 3 Views
cloud_burst_in_mandi_himachal_niharonline

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के धर्मपुर में बादल फटने से तबाही मच गई है।बादल फटने से यहां बाढ़ में पांच लोगों की मौत हो गई है।जबकि बाढ़ में फंसे लोगों को बचाए जाने का कार्य अभी जारी है।बाढ़ में पांच बसें और तीन कारें भी बह गई हैं।इस प्राकृतिक आपदा में करीब दो करोड़ रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात को धर्मपुर के साथ सटी सौन खड में अचानक बाढ़ आ गई जिसके चलते लोगों को घरों से बाहर निकल कर अपनी जान बचानी पड़ी। पानी का बहाव इतना तेज था कि देखते ही देखते धर्मपुर के पूरे इलाके में पानी लोगों के घर में घुस गया।लोग घरों की छत पर अपनी जान बचाकर खड़े हुए हैं। आपदा में अन्य लोगों के मारे जाने की भी आशंका जाहिर की जा रही है, हालांकि, प्रशासन ने अभी पांच लोगों के मरने की ही पुष्टि की है।लोगों के घरों में भारी मलबा घुसा हुआ है।भूस्खलन के बाद मनाली-लेह सड़क बंद कर दिया गया है। वहीं, बाढ़ की वजह से चंडीगढ़- मनाली सड़क को भी बंद कर दिया गया। उधर, बाढ़ के कारण हुई तबाही के बाद हिमाचल जाने वाले सैकड़ों टूरिस्ट चंडीगढ़ में ही रुक गए हैं।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय