जयपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ 12 लोगों ने गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया है। ये लड़की दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके से जयपुर पहुंची थी। इस वारदात को जयपुर के एक होटल में अंजाम दिया गया है। इस केस में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि छह और लोगों की पुलिस को तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि मंगोलपुरी की रहने वाली इस नाबालिग लड़की को नौकरी दिलाने के बहाने एक दंपत्ति जयपुर ले गया था। बलात्कार के बाद लड़की किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर दिल्ली वापस आई और मंगोलपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।हालांकि पुलिस ने जांच के बाद जयपुर के उस होटल के चार कर्मचारियों और नौकरी का झांसा देकर लड़की को जयपुर ले जाने वाली दिल्ली की दंपत्ति को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक नौकरी का झांसा देने वाले दंपत्ति लड़की को देह व्यापार के लिए बेचना चाहती थी। घटना 30 अगस्त की है।लड़की को होटल के एक कमरे में ले जाया गया जहां दरिंदों ने 17 साल की लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।इस घटना के बाद ये साफ कहा जा सकता है कि दिल्ली हीं नहीं अब जयपुर भी महिलाओं के लिए सेफ नहीं है।