उत्तर भारत और पाकिस्तान में भूकम्प के झटके

April 11, 2016 | 11:37 AM | 4 Views
earthquake-in-afghanistan-pakistan-niharonline

अफगानिस्तान में हिंदुकुश पर्वत श्रेणी में केंद्र वाले शक्तिशाली भूकम्प से दिल्ली एनसीआर क्षेत्र सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में धरती हिल गई। इससे लोग दहशत में आकर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। रिक्टर पैमाने पर इस भूकम्प की तीव्रता 6.8 आंकी गई। भूकम्प से अभी किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।

दक्षिण गुजरात के सूरत और तापी जिलों में रिक्टर पैमाने पर 3.4 तीव्रता का भूकम्प का हल्का झटका महसूस किया गया। इसका केंद्र नंदवी कस्बे में था। इससे काकरापाड़ में स्थित परमाणु ऊर्जा संयंत्र को किसी क्षति की खबर नहीं है। पाकिस्तान में भूकम्प के झटके महसूस किए गए। इसमें एक व्यक्ति के मारे जाने की खबर है।

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक भूकम्प की तीव्रता 6.6 थी। इसका केंद्र अफगानिस्तान के अक्षशाम में 210 किलोमीटर की गहराई पर था।भूकम्प का झटका पाकिस्तान, जम्मू कश्मीर, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में महसूस किया गया। रविवार को दिन में आए इस भूकम्प के बाद लोग अपने घरों से बाहर आ गए। भूकम्प के झटके महसूस किए जाने के दिल्ली मेट्रो सेवाओं को कुछ समय के लिए रोक दिया गया।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय