इस खास होटल में रूकेगा ये शाही जोड़ा!

April 09, 2016 | 11:21 AM | 2 Views
prince-william-kate-middleton-will-stay-at-taj-hotel-mumbai-niharonline

प्रिंस विलियम और उनकी पत्‍नी केट मिडिलटन रविवार को भारत पहुंच रहे हैं।इसके साथ ही दोनों एक हफ्ते तक शाही दौरे पर होंगे।भारत में उनक पहला पड़ाव मुंबई होगा।मुंबई में दोनों उसी होटल में ठहरेंगे जो 26 नवंबर 2008 को आतंकियों का मुख्‍य निशाना बना था।जी हां, दुनिया के कुछ मशहूर होटलों में शुमार होटल ताज महल पैलेस इस शाही जोड़े का स्‍वागत करने को तैयार हो चुका है।
हेयरस्टाइलिस्ट और डिजाइनर को साथ लेकर आ रही हैं केट होटल ताज महल पैलेस वर्ष 1903 में खुला था।इसे दुनिया में इसकी सर्विस और इसके खूबसूरत अतीत के लिए जाना जाता है।हालांकि 2008 के आतंकी हमले इसके लिए एक काले अध्‍याय की तरह हैं।ताज महल पैलेस होटल ने वर्ष 2011 में जब अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा पहली बार भारत आए तो उनका स्‍वागत किया था।इसके अलावा कई देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्षों और ब्रैड पिट और एंजलिना जॉली जैसे कई हॉलीवुड स्‍टार्स भी इस होटल में रुक चुके हैं।
प्रिंस विलियम और केट की लवस्टोरी इस बारे में अभी कोई पुख्‍ता जानकारी नहीं कि दोनों किसी सुईट में रुकेंगे लेकिन सूत्रों का कहना है कि दोनों इस होटल के टाटा सुईट में रुक सकते हैं।जिसका निर्माण आतंकी हमलों के बाद हुआ है। इस सुईट में 15 कमरे हैं और इसका एक रात का किराया 10,636.14 पौंड है।अगर भारतीय रुपयों में बात करें तो यह रकम नौ लाख रुपए से भी ज्‍यादा है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय