यूपी में नाबालिग से रेप के बाद हत्या,आंखें भी निकाल ली

August 20, 2015 | 11:18 AM | 7 Views
girl_raped_in_up_niharonline

एक तरफ यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह कहते है कि यूपी में रेप की वारदात महज दो फीसदी है। वहीं यूपी से हीं लगातार रेप की दर्दनाक घटनाएं सामने आती है। एक बार फिर कुछ ऐसा हीं हुआ है। उत्तर प्रदेश में हुई रेप की एक और घटना ने लोगों का दिल दहला दिया है। यूपी के हरदोई जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ पहले तो रेप किया गया उसके बाद दरिंदों ने उसकी आंखें निकाल ली। लड़की के साथ हुई इस दर्दनाक वारदात से पूरे जिले में दहशत का माहौल है।बताया जा रहा है कि लड़की सुरसा क्षेत्र के फतियापुर गांव के मजरा लुकताना की रहने वाली थी। उसकी उम्र महज 13 साल थी। कल यानि 19 अगस्त को वो अपने पिता के लिए पास के सेमरा चैराहे से दवा और कुछ सामान लेने निकली थी।लेकिन फिर वापस नहीं लौटी। काफी देर बाद जब लड़की घर नहीं लौटी, तो उसकी तलाश की गयी लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। शाम को गांव से दूर एक खेत में उसका शव पड़ा मिला। परिजनों के अनुसार कशोरी की बलात्कार के बाद हत्या कर दरिंदे ने उसकी आंखों को चाकुओं से गोद दिया। हत्यारों ने उसके नाजुक अंग को चाकू से गोद दिया।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय