नुसरत फतेह अली खान के सम्मान में गूगल ने बनाया डूडल

October 13, 2015 | 10:46 AM | 3 Views
google_celebrates_nusrat_fateh_ali_khan_birthday_niharonline

आज नुसरत फतेह अली खान का 67वां जन्मदिन है लेकिन दुर्भाग्यवश वो हमारे बीच में नहीं हैं। 16 अगस्त 1997 को दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका देहांत हो गया था। गूगल ने महान पाकिस्तानी कव्वाली सिंगर नुसरत फतेह अली खान के सम्मान में एक डूडल लगाया है। इस फोटो में नुसरत साहब का एक कार्टून है और वो अपने ग्रुप बैंड के साथ कव्वाली गा रहे हैं।

गूगल अक्सर अपने होम पेज पर किसी खास दिन की याद में या किसी बड़ी हस्ती के सम्मान में डूडल लगाता है। इसी तरह आज भी गूगल ने नुसरत फतेह अली खान के लिए डूडल बनाया है। डूडल की खासियत यह होती है कि इस पर क्लिक करते ही आप उस सर्च पेज पर पहुंच जाएंगे जिस टॉपिक (खास दिन या खास शख्सियत) के लिए वो डूडल बना है।

नुसरत साहब की खासियत उनकी कव्वाली थी जो कि सूफी मुस्लिम लोगों के लिए एक तरह का भक्ति संगीत होता है। लगभग 40 देशों में परफॉर्मेंस दे चुके नुसरत फतेह अली खान को महारत हासिल थी कि वो नॉन-स्टॉप लगातार 10 घंटों तक भी गा सकते थे।अपने जीवनकाल में नुसरत साहब को कई अवॉर्ड्स और उपलब्धियां हासिल हुईं, जिनमें ‘यूनेस्को म्यूजिक प्राइज (1995)‘ और पाकिस्तान के राष्ट्रपति द्वारा दिया गया ‘प्राइड ऑफ परफॉर्मेंस अवॉर्ड‘ शामिल हैं।

 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय