हाफिज सईद ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि फैंटम जैसी फिल्में उसे बदनाम किए जाने की साजिश का हिस्सा हैं।पाकिस्तानी न्यूज चैनल से बात करते हुए सईद ने कहा कि फैंटम, नरेंद्र मोदी की पाक विरोधी नीति का हिस्सा है।उसने कहा कि भारतीय फिल्मों के जरिए उसे बदनाम करने की कोशिशें हो रही हैं।
आपको बता दें कि हाफिज सईद मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड है और भारत इसके सबूत पाकिस्तान को सौंप भी चुका है लेकिन बावजूद इसके वह पाकिस्तान में खुलेआम घूमता है।हाल ही में गिरफ्तार हुए आतंकवादी नावेद ने भी स्वीकार किया कि उसे हाफिज सईद के बेटे ने ट्रेनिंग दी थी। पाक न्यूज चैनल से बात करते हुए सईद ने मुंबई हमले की निंदा भी की और भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना भी साधा। उसने कहा कि भारत जंग का जुनून फैला रहा है।ये सही नहीं है। सईद अक्सर अपने उपर लगे आरोपों को गलत बताता रहा है।