मुंबई में भारी बारिश,जनजीवन अस्त-व्यस्त

June 19, 2015 | 10:43 AM | 3 Views
heavy_rain_in_mumbai_train_services_and_schools_closed_niharonline

मुंबई में लगतार हो रही बारिश की वजह से हालात काफी बिगड़ गए हैं।जगह-जगह सड़कों पर पानी भर जाने से गाड़ी चलाने वालों को दिक्कत आ रही है।सौ से ज्यादा पंपों के जरिये पानी को निकालने का काम चल रहा है।बारिश का असर मुंबई की लाइफ लाइन यानि लोकल ट्रेन सेवा पर भी पड़ा है।हार्बर लाइन पूरी तरह से बंद है,जबकि वेस्टर्न रूट की गाड़ियां देरी से चल रही हैं।वहीं सेंट्रल रूट बुरी तरह प्रभावित है।बीएमसी ने मुंबई के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने की अपील की है।साथ ही लोगों से बहुत जरूरी होने पर ही घरों के बाहर निकलने की अपील की गई है।आज दोपहर एक बजकर 57 मिनट पर समुद्र में हाइटाइड की चेतावनी दी गई है।पिछले 24 घंटे से हो रही भारी बारिश के बाद मुंबई में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बीएमसी कमिश्नर के मुताबिक बीते 24 घंटे में यहां करीब 170 मिलीलीटर बारिश हुई है। यहां से उड़ान भरने वाली कई फ्लाइट्स पर भी बारिश का असर पड़ा है। कुछ फ्लाइट्स तो एक घंटे से भी ज्यादा समय तक रोकी गईं। बीएमसी के सभी स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी घोषित कर दी गई है।मुंबई यूनिवर्सिटी में 19 जून से शुरू होने वाले एग्जाम भी स्थगित कर दिए गए हैं।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय