मरने वालों के लिये यह है खुश खबरी

February 26, 2015 | 03:21 PM | 63 Views

जिंदगी हर परेशानी से बड़ी है, अगर हम जिंदा रहेंगे तो हर परेशानी से लड़ सकते हैं और जिंदगी बंधी है उम्मीद से। उम्मीद ही हमें जिंदा रखती है इसलिए जब भी किसी परेशानी में पड़े तो उम्मीद का दामन ना छोड़े। अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों से बात कर अपनी समस्या बताएं, उसका समाधान खोजें। यह कहना है टीवी एक्ट्रेस साक्षी तंवर का। बुधवार को महिला अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने वाले अपने शो कोड रेड के प्रमोशन के लिए शहर आई साक्षी ने जिंदगी की परेशानियों से लड़ने के अपने फंडे शेयर किए। उल्लेखनीय है कि इस शो में मानव मन की उलझनों, समाज में घटित अपराधों और शोषण के खिलाफ जागरूकता फैलाने के साथ ही उसके संभावित समाधान भी बताए जा रहे हैं। साक्षी ने कहा कि हम अक्सर दूसरों को परेशानी में देखकर अपना मुंह फेर लेते हैं। घरेलू हिंसा, गुंडागर्दी, छेड़खानी जैसे कई अपराध आए दिन हमारे सामने होते हैं और हम कुछ नहीं बोलते। जरूरत है इन अपराधों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने की। वरना एक दिन आप या आपका कोई अपना इसका शिकार बनेगा। साक्षी कहती हैं जब भी किसी तरह की मानसिक या बाहरी परेशानी हो, मन अशांत हो या आप किसी समस्या का सामना कर रहे हों, तो उसके बारे में अपने करीबियों से बात कीजिए। महिलाओं, बच्चों और डिप्रेशन के शिकार लोगों के लिए कई एनजीओ काम कर रहे हैं, उनसे संपर्क कीजिए। आत्महत्या जैसा कोई गलत कदम उठाना किसी समस्या का हल नहीं। अपने अंदर की शक्ति को टटोलते हुए उस समस्या से लड़िए, जीत आपकी ही होगी।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय