‘आतंकी’ का बयान,कहा-भारत में मुसलमानों की स्थिति अच्छी

February 24, 2016 | 02:20 PM | 2 Views
top-jihadi-abdul-aziz-niharonline

देश में अल्पसंख्यकों की स्थिति को लेकर चल रहे तमाम वाद-विवाद के बीच एक ‘आतंकी’ का चैंकाने वाला बयान आया है। आतंकी ने कहा है कि भारत में मुस्लिमों की स्थिति दुनिया के कई देशों से बेहतर है। आतंकी का नाम अब्दुल अजीज उर्फ गिद्दाह है। करीब एक दशक पहले आंध्र प्रदेश में विस्फोट की साजिश रचने वाले जिहादी को इसी साल भारत डिपोर्ट कराया गया है।
सऊदी में उस पर आतंकी साजिश रचने का आरोप था। जिसमें कई तेल डिपो उड़ाने की साजिश भी शामिल थी। 2005 में जेद्दाह से उसे गिरफ्तार किया गया था। वह अमेरिकन आर्मी से लड़ने के लिए इराक जा रहा था। वह ढाका से जेद्दाह के लिए गया था। गिद्दाह, हैदराबाद का ही रहने वाला है। सन 1977 में वह लश्कर ए तैयबा के संपर्क में आया था।

संदिग्ध गतिविधियों में पाए जाने पर उसे हैदराबाद पुलिस ने सन 2001 में गिरफ्तार किया था। बाद में उसे जमानत मिल गई थी लेकिन, 2003 में वह बांग्लादेश के रास्ते सऊदी भाग गया था। उसने जाली बांग्लादेशी पासपोर्ट भी बनवाया था। 2004 में वह भारत भी लौटा था। फिर इसने सिकंदराबाद में हिंदू धार्मिक स्थलों पर विस्फोट की साजिश रची थी।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय