भारत में जन्मी दुनिया की सबसे वजनी बच्ची

May 26, 2016 | 11:24 AM | 4 Views
an-indian-woman-has-given-birth-to-the-heaviest-baby-girl-niharonline

कर्नाटक के हसन में जन्मी एक बच्ची दुनिया की सबसे वजनी बच्ची है। ये बच्ची सामान्य नवजात बच्चों की तुलना में आकार में भी दोगुनी है।बच्ची का जन्म ऑपरेशन से हुआ है हालांकि अभी तक बच्ची को कोई नाम नहीं दिया गया है लेकिन आश्चर्य की बात ये है कि बच्ची की मां नंदि‍नी महज 19 साल की हैं। ऑपरेशन के बाद 6.8 किलोग्राम (15 पौंड) वजन की बच्ची को जन्म दिया।

स्थानीय डॉक्टर वेंकटेश राजू का कहना है कि उनके 25 साल के करियर में ये पहला मौका है जब उन्होंने इतनी वजनी बच्ची को जन्म लेते देखा हैं।बच्ची के जन्म से पहले नंदिनी को किसी भी तरह की कोई हेल्थ प्रॉब्लम नहीं थी। उनका ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल सबकुछ नॉर्मल था। फिलहाल मां और बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

नवंबर 2015 में भारतीय महिला फिरदौस खातून ने 6.3 किलो से अधिक वजन के बच्चे को जन्म दिया था। दुनिया में अब तक के सबसे वजनी बच्चे का रिकॉर्ड कनाडा में 1879 में जन्मे 10.4 के बच्चे का है। हालांकि जन्म के 11 घंटे के बाद ही इस बच्चे की मौत हो गई थी। इसके बाद इटली में 1955 में जन्मे 10 किलो के स्वस्थ बच्चे के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज है।

 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय