ISRO ने एक साथ लांच किए 20 सैटेलाइट,रचा इतिहास

June 22, 2016 | 11:49 AM | 1 Views
isro-launches-20-sattelite-niharonline

भारतीय अंतरिक्ष संगठन (इसरो) ने आज पीएसएलवी C-34 के ज़रिये 20 उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेज कर इतिहास रच दिया है। एकसाथ 20 सैटेलाइट लांच कर इसरो ने बुधवार को अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। सुबह 9.25 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से PSLV-C34 लॉन्च किया गया। यह सैटेलाइट लांच श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया गया। कुल 20 उपग्रहों में अमेरिका के 13, भारत के तीन तथा कनाडा, जर्मनी और इंडोनेशिया के चार उपग्रह हैं।

इसरो के नए मिशन में अर्थ की निगरानी करने वाला इंडियन स्पेस शटल कार्टोसैट-2 (725.5 KG) शामिल है। इसमें गूगल की कंपनी टेराबेला का अर्थ इमेजिंग सैटेलाइट (स्काईसैट जेन2-1) भी है। पीएसएलवी की ये 36th उड़ान है। इसरो के इस मिशन की लागत बाकी देशों से 10 गुना कम है। इसरो अब तक 20 देशों के 57 सैटेलाइट लांच कर चुका है। इससे करीब 10 करोड़ डॉलर यानी 660 करोड़ रुपए की कमाई हुई। यह 26 मिनट 30 सेकंड में सारे सैटेलाइट लॉन्च कर दिए।

काटरेसैट उपग्रह से भेजी जाने वाली तस्वीरें काटरेग्राफिक, शहरी, ग्रामीण, तटीय भूमि उपयोग, जल वितरण और अन्य अनुप्रयोगों के लिए मददगार होंगी। सत्यभामा विश्वविद्यालय का 1.5 किलोग्राम वजनी सत्याभामासैट उपग्रह ग्रीन हाउस गैसों के आंकड़े एकत्र करेगा। वहीं, पुणे का एक किलोग्राम का स्वायन उपग्रह हैम रेडियो कम्युनिटी को संदेश भेजेगा।

इसरो ने पहली बार इस मिशन के तहत एकल रॉकेट से 20 उपग्रहों का प्रक्षेपण किया है। साल 2008 में इसरो ने पीएसएलवी रॉकेट से 10 उपग्रह प्रक्षेपित किए थे। इसके अलावा इस लॉन्चिंग में चेन्नई की एक निजी यूनिवर्सिटी का सत्यभामा सैटेलाइट और पुणे के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग का स्वयंम सैटेलाइट है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय