हरियाणा में हिंसक हुआ जाट आंदोलन

February 19, 2016 | 11:27 AM | 1 Views
jat-reservation-row-protest-turns-violent-haryana-section-144-imposed-niharonline

जाट आंदोलन हरियाणा के कई क्षेत्रों में फैल गया। रेल और सड़क यातायात बाधित होने के कारण दूध, फल-सब्जी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित हो रही है। हरियाणा रोडवेज ने कई मार्गों पर बस सेवा रोक दी है। प्रभावित क्षेत्रों के कई निजी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। पूरे रोहतक जिले में धारा 144 लागू करके पांच या उससे ज्यादा लोगों के एकत्रित होने पर रोक लगा दी गई है।

जाट प्रदर्शनकारियों ने आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों (ईबीसी) के लिए आरक्षण बढ़ाने से जुड़ी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर की पेशकश खारिज कर दी है। प्रदर्शनकारी ओबीसी श्रेणी के तहत सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण की मांग पर अड़े हैं। प्रदर्शनकारियों ने धमकी दी है कि शुक्रवार को आंदोलन पूरे आंदोलन में फैलाया जाएगा।
रोहतक क्षेत्र के जाट आंदोलन के केंद्र के रूप में उभरने के कारण पूरे जिले में गुरुवार को तत्काल प्रभाव से धारा 144 लागू कर दी गई है। रोहतक जिले में अर्द्धसैनिक बलों को तैयार रखा गया है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में वकील, छात्र और महिलाएं भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हो र्गइं। रोहतक से लेकर दिल्ली तक सड़कों पर नाकेबंदी जारी रही। सोनीपत, झज्जर तक जाने वाली सड़कें बंद रहीं।

हिसार, जींद और भिवानी जाने वाली सड़कें प्रभावित र्हुइं। बहादुरगढ़ में बहादुरगढ़-दिल्ली सड़क बंद रही जिससे दिल्ली और हरियाणा के बीच यातायात प्रभावित हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने सहारनपुर-कुरुक्षेत्र सड़क को भी जाम कर दिया है। आंदोलन के कारण रोहतक-दिल्ली खंड पर कई ट्रेनें रद्द कर दी र्गइं या उन्हें वैकल्पिक रास्तों से मोड़ दिया गया।

 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय