चक्रवाती तूफान कोमेन का कहर,देश के कई हिस्से में बाढ़

August 01, 2015 | 02:32 PM | 2 Views
komen_cyclone_heavy_rain_in_bengal_niharonline

चक्रवाती तूफान कोमेन ने पश्चिम बंगाल में दहशत मचा दिया है। इस तूफान के पहुंचने से देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। बंगाल का सीमावर्ती राज्य होने की वजह से झारखंड पर सबसे अधिक इसका प्रभाव पड़ा है।उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में भी शनिवार को झमाझम बारिश होने के आसार हैं। गुजरात, राजस्थान और पूर्वोत्तर के कई क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान कोमेन का झारखंड पर भी असर पड़ा है। शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ पूरे राज्य में बारिश हुई।पश्चिम बंगाल का सीमावर्ती इलाका होने के कारण संताल परगना में 150 मिलीमीटर बारिश हुई। दुमका में बारिश के कारण भारी तबाही हुई है।मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में महेशपुर में सबसे अधिक वर्षा 170 मिमी बारिश हुई।इसके बाद दुमका में 150 मिमी और सारठ में 90 मिमी बारिश हुई।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय