उत्तराखंड में गुरुवार को एक बार फिर बादल फटने के कारण लैंडस्लाइड हुआ।इसकी वजह से तीन मकान ढह गए।घटना में एक आदमी की मौत हो गई है।लोकल एडमिनिस्ट्रेशन की टीम मौके पर पहुंच गई है।मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के चलते उत्तराखंड में चारधाम यात्रा रुकी हुई है।लगातार बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है।उत्तरकाशी के वरुणावत पहाड़ में आई दरार भी बढ़ती जा रही है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों में दहशत है। बारिश के चलते यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे को बुधवार को ही बंद कर दिया गया था।चारधाम यात्रा पर गए लोगों को भी सुरक्षित इलाकों में ही रोक दिया गया था।असम के लखीमपुर जिले में लैंडस्लाइड के कारण एक महिला और उसके चार बच्चों की मौत हुई थी।पश्चिम-मध्य भारत से लेकर उत्तर भारत और पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है।जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे और भिवंडी समेत कई शहरों में बारिश हो रही है।