नासिक में आज आखिरी शाही स्नान

September 25, 2015 | 11:28 AM | 2 Views
shahi_bath_trimbakeshwar_nasik_niharonline

नासिक में चल रहे सिंहस्थ कुंभ मेले का आज शाही और अंतिम स्नान होगा। प्रशासन की ओर से इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है।  त्र्यंबकेश्वर  में मुख्य स्नान सुबह 4 बजे से हीं शुरू हो गया। आखिरी शाही स्नान के दौरान त्र्यंबकेश्वर में 10 अखाड़ों के साधु-संतों ने आस्था की डुबकी लगाई। 12 बजे तक साधु-संतों के स्नान के बाद आम भक्त आस्था की डुबकी लगाएंगे।

आखिरी स्नान और भारी भीड़ के मद्देनजर देर रात तक श्रद्धालुओं को स्नान की इजाजत दी गई है। तीन घाटों पर स्नान की व्यवस्था कुंभ मेले के आखिरी शाही स्नान के दौरान सबसे पहले जूना अखाड़े ने आस्था की डुबकी लगाई। प्रशासन की ओर से तीन घाटों पर श्रद्धालुओं के स्नान की व्यवस्था की गई है।

आम लोगों के स्नान के लिए प्रशासन ने 950 मीटर का घाट बनाया है।वहीं सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। प्रशासन की ओर से इस बात का पूरा ध्यान रखा गया है कि श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय