दो साल पहले हीं बहू ने कर ली थी सहेली से शादी

September 19, 2015 | 04:34 PM | 1 Views
woman_married_with_girl_in_indore_niharonline

मध्यप्रदेश के इंदौर में एक समलैंगिक शादी का मामला सामने आया है। इस बात का खुलासा लड़की के ससुराल वालों ने किया। बताया जा रहा है लाबरिया भेरू की रहने वाली एक बुर्जुग महिला ने अपने बेटे की शादी दो साल पहले एक लड़की से करा दी थी। शादी के बाद बहू काफी नाज-नखरे दिखाती थी।बहू के नखरों को सास सहती गई। बुजुर्ग महिला ने बताया कि शादी के बाद बेटे-बहू की खुशी के लिए वो काम करने लगी। वहीं बेटा गाड़ी चलाने का काम करता था जिस वजह से वो दिनभर घर से बाहर रहता था। अक्सर बहू अपने भाई के घर जाने की बात कह कर चली जाती थी और पति के घर आने से पहले ही आ जाती थी। कुछ दिनों बाद मां-बेटे को शक हुआ। और जब शक के आधार पर बहू पर नजर रखी गई तो जो सच्चाई सबके सामने आई उससे सबके होश उड़ गए।

बहू रोज भाई के घर नहीं बल्कि अपनी सहेली के घर जाया करती थी। इस बात का खुलासा होने पर बहू ने बताया कि वो दो साल पहले हीं अपनी सहेली से शादी कर चुकी थी। इस बारे में जब बहू के मायके वालों का बताया गया तो उनका कहना है कि अगर हमारी बेटी आपके बेटे के साथ खुश नहीं है बल्कि अपनी सहेली के साथ खुश है तो इसमें बुरा क्या है। उसे अपनी सहेली के साथ छोड़ दीजिए। लड़की के ससुराल वालों का कहना है कि इस बारे में लड़की के मायके वालों को पहले से हीं पता था लेकिन जानबूझ कर इस बात को छुपाया गया है। बहू से परेशान मां-बेटे ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय