आसाराम केस के गवाह को गोली मारी

July 11, 2015 | 02:26 PM | 1 Views
asaram_niharonline

नाबालिग स्टूडेंट के यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद आसाराम के खिलाफ सरकारी गवाह बने एक और आदमी पर जानलेवा हमला किया गया है।कृपाल सिंह नाम के इस गवाह को शाहजहांपुर में अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। कृपाल सिंह को बरेली रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।कृपाल आसाराम के खिलाफ यौन शोषण का केस दर्ज कराने वाली लड़की के पिता के ट्रांसपोर्ट कंपनी में जॉब करता है।जनवरी में आसाराम के खिलाफ गवाही देने वाले उसके पूर्व रसोइए का मर्डर कर दिया गया था।जानकारी के मुताबिक, कृपाल पर उस वक्त हमला किया गया, जब वह घर लौट रहा था।उसे बाइक से आए तीन लोगों ने पीछे से गोली मारी। कृपाल को तुरंत लोकल हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया।ताजा जानकारी के मुताबिक, कृपाल की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। कृपाल की फैमिली ने आरोप लगाया है कि उस पर हमला आसाराम के गुर्गों ने किया है।पुलिस ने हमले के बाद तीन टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।आपको बता दें कि चार महीने पहले कृपाल सिंह ने एक ऑडियो क्लिप मीडिया को जारी किया था।इसमें आसाराम अपने गुर्गों से बात करता सुनाई पड़ता है।इसके बाद कृपाल ने अपनी जान का खतरा भी जताया था।आसाराम पर एक नाबालिग लड़की के यौन शोषण का आरोप है और इस मामले में वह सितंबर 2013 से जेल में बंद है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय