आसमान छू रहे प्याज के दाम

August 19, 2015 | 11:23 AM | 5 Views
onions_price_going_up_niharonline

आजकल प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं। प्याज के बढ़ते दाम की वजह से कई घरों की रसोईयों से प्याज गायब है। खाने में बिना प्याज के जायका भी बिगड़ रहा है। ऐसा नहीं है कि प्याज का दाम किसी खास शहर के बढ़ रहा हैं बल्कि पूरे देश में प्याज का यही हाल है। राजधानी दिल्ली में प्याज 60 से 70 रूपये किलो मिल रहा है तो वहीं नासिक में 80 रूपये किलो प्याज के भाव हैं। अगर हैदराबाद ही बात की जाए तो यहां भी प्याज के भाव 60 रूपये हैं। यानि कुल मिलाकर कह सकते हैं कि प्याज के बढ़ती कीमत से कोई शहर अछूता नहीं हैं। आम आदमी की थाली से प्याज लगभग गायब हो रहा है। प्याज की कीमत घटने के बजाय लगातार बढ़ हीं रहे हैं। आम लोगों की इससे कब तक राहत मिलेगी ये कहना मुश्किल है। कहा जा रहा है कि बारिश की वजह से प्याज की कीमतों में उछाल आया है लेकिन ये कम कब होगा इसके आसार अभी तो नहीं है। बताया जा रहा है कि जब तक प्याज की आवक नहीं बढ़ेगी दाम कम नहीं होंगे। बाजार में प्याज की आवक कम है और डिमांड ज्यादा इस वजह से प्याज के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।पिछले दो साल में प्याज की कीमत इस साल सबसे ज्यादा बढ़ी है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय