देश में आईपीएस के 900 से अधिक पद खाली

March 21, 2016 | 11:25 AM | 2 Views
over-900-posts-of-ips-officers-lying-vacant-niharonline

देश में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 900 से अधिक पद खाली हैं। इनमें सर्वाधिक 114 पद उत्तर प्रदेश में खाली हैं। गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 1 जनवरी, 2016 को देश में 908 आइपीएस अधिकारियों की कमी थी जबकि उनकी कुल निर्धारित संख्या 4809 है। फिलहाल 3894 आइपीएस अधिकारी सेवारत हैं जबकि 2015 के 140 परिवीक्षा अधिकारी प्रशिक्षण से गुजर रहे हैं।
सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश में आईपीएस के 114 पद खाली हैं जबकि उनकी कुल निर्धारित संख्या 517 है। पश्चिम बंगाल में 88 रिक्तियां हैं जबकि उनकी कुल निर्धारित संख्या 347 है। मंत्रालय के आंकड़ों के हिसाब से ओड़ीशा में 188 आईपीएस अधिकारी होने चाहिए जबकि 79 पद खाली हैं। कर्नाटक में 72 पद खाली हैं जबकि उनकी निर्धारित संख्या 215 है।
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह अंतर इस बात को देखते हुए बहुत बड़ा है कि देश की जनसंख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार हर साल आईपीएस में अधिकारियों की भर्ती करने की कोशिश कर रही है। लेकिन सीमित प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन कर आईपीएस अधिकारियों की कमी दूर करने की सरकार की कोशिश को विभिन्न अदालतों में कई मामले दर्ज होने से ब्रेक लग गया।

 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय