खुद को देवी का अवतार कहनेवाली राधे मां (सुखविंदर कौर) की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रहीं है। अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वे डांस करती दिख रहीं हैं। आपको बता दे कि जो डांस का वीडियो सामने आया है वह किसी सत्संग या भजन कार्यक्रम का नहीं बल्कि लंदन स्थित एक कैसिनो का है। खुद को भगवान का रूप कहने वाली इस देवी का डांस देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
राधे मां का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस मां के चाहने वाले उन्हें भगवान की तरह मानते हैं लेकिन इस वीडियो के सामने आने से उनके भक्तों को ठेस पहुंची है। वीडियो सोशल मीडिया पर राधे मां की काफी आलोचना हो रही है।
आपको बता दे कि मुंबई पुलिस ने पांच अगस्त को दहेज के लिए एक महिला के सास-ससुर को कथित तौर पर उसे प्रताडित करने के लिए उकसाने को लेकर राधे मां के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
अब मुंबई हाई कोर्ट ने दहेज उत्पीडन मामले में विवादास्पद राधे मां की अग्रिम जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया है और राधे मां को जमानत दे दी है।