राहुल पहुंचे अमरावती, शुरू की पदयात्रा

April 30, 2015 | 11:07 AM | 138 Views
rahul_gandhi_begins_his_padyatra_in_amravati_niharonline

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी  की पदयात्रा शुरू हो चुकी है वो नागपुर से अमरावती पहुंच चुके हैं। राहुल विदर्भ के अमरावती जिले में किसानों से मिलेंगे और बेमौसम बारिश के साथ हुई ओलावृष्टी से बर्बाद फसल का जायजा लेंगे। राहुल आत्महत्या करने वाले किसानों के परिजनो से भी मिलेंगे। राहुल गांधी लगभग 175 किलोमीटर की यात्रा करेंगे जिसमें सुबह आठ बजे से 15 किलोमीटर की पदयात्रा भी शामिल है जो शुरू हो चुकी है। राहुल गांधी किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने का कोई मौका छोड़ते नहीं दिख रहे हैं। राहुल इन दिनों किसानों के चैंपियन के तौर पर खुद को पेश कर रहे हैं। पदयात्रा के दौरान राहुल मानगांव रेलवे तहसील के गुंजी, शाहापुर, चांदपुर रेलवे तहसील के रामगांव, रजाना और तोंगलबाद गांवों का दौरा कर रहे हैं। राहुल अमरावती में 15 किलोमीटर तक पदयात्रा भी कर रहे हैं। पदयात्रा के दौरान राहुल किसानों के घरों का दौरा भी कर रहे हैं। वो खुदकुशी कर चुके कई किसानों के घरवालों से भी मिल रहे हैं।महाराष्ट्र के अमरावती में सबसे ज्यादा किसानों ने खुदकुशी की है। इस साल अबतक यहां 295 किसानों ने खुदकुशी की है।इसके साथ हीं भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ केंद्र सरकार और महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की भी कोशिश करेंगे।इससे पहले राहुल गांधी किसानों का दर्द जानने के लिए मंगलवार को ट्रेन की जनरल बोगी में बैठकर पंजाब पहुंचे थे। राहुल ने अनाज मंडियों का दौरा किया, किसानों की समस्याएं सुनीं और फिर संसद में इन मुद्दों को भी उठाया। छुट्टी से लौटे राहुल अब अपनी छवि बदलने की कोशिश में भी जुटे हैं तभी तो वो ट्रेन के जनरल क्लास में सफर कर रहे हैं। 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय