ये क्या!महिला आयोग की सदस्य ने रेप पीड़िता के साथ ली सेल्फी

June 30, 2016 | 04:56 PM | 1 Views
rajasthan-selfie-rape-victim-niharonline

सेल्फी का क्रेज इन दिनों लोगों से सिर चढ कर बोल रहा है। राजस्थान महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा पर भी सेल्फी का ऐसा नशा चढा कि उन्होंने सरेआम शर्मनाक हरकत कर डाली। जानकारी मुताबिक सुमन शर्मा और एक अन्य मुख्य सदस्य सौम्या गुर्जर थाने में एक रेप विक्टिम महिला की दर्दनाक कहानी सुनने गई थी । 

लेकिन देखते ही देखते सुमन शर्मा पर सेल्फी का ऐसा नशा चढ़ा कि उन्होंने रेप पीड़िता महिला को अपने पास बुलाकर अपने साथ एक सेल्फी खींचवाने को कहा। ये सुनते ही पहले ही अपने दुख से परेशान महिला ने हैरानी भरी नजरों से सुमन और सौम्या की ओर देखा। वहीं सौम्या ने जर्बदस्ती महिला का हाथ पकड़कर कैमरे के सामने किया। 

थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी इन दोनों महिलाओं की ये हरकत देखकर दंग रह गए लेकिन किसी ने भी उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की। इसी दौरान थाने में पीड़िता से बात करने के लिए मौजूद मीडिया ने इस वाक्या को अपने कैमरे में कैद कर लिया। देखते ही देखते ही ये सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस घटना के कुछ घंटों बाद ही आयोग ने इन दोनों सदस्याओं से स्पष्टीकरण मांगा है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है। 
 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय