मुस्लिम आबादी की संख्या बढ़ी,हिन्दुओं की घटी

August 26, 2015 | 02:33 PM | 4 Views
hindu_muslim_niharonline

रजिस्ट्रार जनरल एंड सेंसस कमिश्नर ने धर्म के आधार पर जनगणना रिपोर्ट जारी कर दी है।इस सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बीते दस साल में कुल आबादी में मुसलमानों की संख्या 0.8 फीसदी बढ़ी है, जबकि हिंदुओं की संख्या दशमलव सात फीसदी घटी है।देश में 96 करोड़ 63 लाख हिंदू हैं जबकि मुस्लिमों की संख्या 17 करोड़ 22 लाख  है। देश में 2 करोड़ 78 लाख ईसाई और 2 करोड़ 8 लाख सिख हैं।सरकार ने तमाम उपजातियों के पुनरीक्षण के लिए आंकड़ों को राज्यों को भेजने की बात कहते हुए वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही आंकड़े जारी करने का स्पष्टीकरण दिया था। राजनीतिक दृष्टि से जातीय जनगणना के आंकड़ों से इन दलों को लाभ मिल सकता था।

धार्मिक आधार पर की गई जनणना वर्ष 2011 के आंकड़ों में राज्यों की जनसंख्या की बढ़ती रफ्तार की भी तस्वीर पेश की गई है। बिहार में कुल आबादी दस करोड़ 49 लाख से ज्यादा बताई गई है। इनमें से 8 करोड़ 60 लाख से ज्यादा हिंदुओं की संख्या और करीब एक करोड़ 75 लाख से ज्यादा मुसलमान हैं।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय