कलियुग कृष्ण को नहीं मिली बेईल

February 11, 2015 | 03:35 PM | 20 Views
Narayan-Sai-krishna_niharonline

सूरत की दो बहनों के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में जेल में आसाराम बापू के सुपुत्र बंद नारायण सांई के खिलाफ उसकी पत्नी ने ही चौंकाने वाला बयान दिया है। नारायण की पत्नी जानकी ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया है कि उनकी पति ने साधिकाओं के साथ ओरल सेक्स करता था। पुलिस ने गुजरात हाईकोर्ट में नारायण सांई के खिलाफ कई महत्वपूर्ण दस्तावेज पेश किए थे, जिनमें से पत्नी जानकी का यह बयान भी शामिल है।नारायण सांई की पत्नी ने बताया कि शादी होने के बाद वह मेरे साथ ज्यादा नहीं रहता था।साधिकाओं के साथ वह ज्यादा समय बिताता था, जिस वजह से वह काफी दुःखी थी।एक दिन उसने नारायण सांई को दो साधिकाओं के साथ ओरल सेक्स करते हुए देखा, तब दोनों के बीच तकरार हुई थी, इसके बाद वह इंदौर चली गई। सूरत की साधिकाओं के बयान के अनुसार, नारायण सांई अपने आपकों भगवान श्रीकृष्ण समझता था।वह साधिकाओं को जंगल में ले जाकर लुका छिपी खेलता था, इसके बाद बांसुरी बजाकर साधिकाओं को उसे खोजने के लिए कहता था, जो भी साधिका उसे खोजती थी, उससे वह दुष्कर्म करता था। वह साधिकाओं को कहता था कि वे अप्सरा हैं और कृष्ण नारायण सांई की बात मानने पर उन्हें स्वर्ग में अवतार मिलेगा। पुलिस द्वारा पेश किए गए दस्तावेजों के मद्देनजर गुजरात हाईकोर्ट के जज एस.जी. शाह ने नारायण सांई को जमानत देने से साफ इंकार कर दिया।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय